स्माइल क्राफ्ट डेंटल क्लिनिक ने धूमधाम से अपनी आठवीं वर्षगांठ मनाई
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू जिले का सुपरस्पेशलिटी दांतों का अस्पताल स्माइल क्राफ्ट डेंटल क्लिनिक ने अपने सफता के 8 वर्ष पूरे कर लिए है। 8 वर्ष पूरे करने की खुशी में स्माइल क्राफ्ट डेंटल क्लिनिक ने पूरे धूमधाम से अपनी 8वीं वर्षगांठ मनाई। मौके पर मौजूद डॉ विनीत सिंह ने बताया कि क्लीनिक मुंह एवं दांत संबंधित सभी बीमारियों का इलाज विशिष्टता से करते आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षो में स्माइल क्राफ्ट डेंटल क्लिनिक ने मुंह दातों संबंधित इलाज कर हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद की है।इलाज का यह सिलसिला पिछले 2 सालों के दौरान कोविड-19 की कठिनाई के बावजूद जारी रहा। स्माइल क्राफ्ट अपनी कुशल टीम के साथ सुरक्षित ढंग से काम करती रही। डॉ विनीत सिंह ने कहा कि उन्हें मानवीय सेवा की भावना अपने पिता से मिली है। यह सेवा भाव पलामू वासियों के लिए आगे भी जारी रहेगा।

वही डॉ श्वेता ने कहा कि हम लोग निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। जनता ने हमें जो प्यार, जो सम्मान दिया उसके लिए हम तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं और आगे भी उम्मीद करते हैं कि हमें सेवा का मौका मिलता रहेगा। स्माइल क्राफ्ट डेंटल क्लिनिक की निस्वार्थ सेवा भावना एवं सुविधाओं के कारण पलामू वासियों के बीच इसकी अलग पहचान है। यह क्लीनिक पलामू प्रमंडल के सबसे भरोसेमंद क्लीनिकों में से एक बन चुका है। स्माइल क्राफ्ट की पूरी टीम के इसी स्वभाव की वजह से जनता का असीम प्यार और सम्मान मिलता आया है।


