भाजपा के स्थापना दिवस पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शाहपुर विवेकानंद चौक के निकट भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन एवं मोटरसाइकिल रैली निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता चैनपुर मंडल के अध्यक्ष शशि भूषण पांडे एवं सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अमलेश चौरसिया, भाजपा महामंत्री मनीष कुमार पांडे एवं रूपेश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदेश्वर चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी, एवं चंचल गुप्ता, ननहक चौधरी, रामलाल प्रसाद, धीरज गुप्ता, धीरज जायसवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता रैली को लेकर चैनपुर बाजार होते हुए विवेक भवानी के गढ़ पहुंचे।
वहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना और विवेक भवानी से मुलाकात कर पुनः शाहपुर चौक पर लाकर रैली का समापन किया गया। मौके पर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण पाण्डेय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी 42 वां स्थापना दिवस मना रही है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन के उभरी है। सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप मे कार्य कर रही है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का एक ही लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। महामन्त्री मनीष पाण्डेय ने कहा आज हम सभी को गर्व है अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर कि हम एक ऐसी पार्टी का काम कर रहे हैं जो विश्व की सबसे चहेती पार्टी है।