पीएम ने दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं, की सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना
लाइव पलामू न्यूज: पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी को ईद-उल- फितर की बधाई दी और सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बता दें कि सोमवार को दूज का चांद दिख जाने के बाद मंगलवार को ईद मनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। पीएम ने एक ट्वीट कर कहा ईद की बधाई। ईद का यह त्योहार देश में प्रेम व भाईचारे की भावना को बढाए। सबके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना।
बता दें कि सउदी अरब में भारत से एक दिन पहले ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस बार भारत में पूरे 30 दिनों का रोजा रखा गया। कभी- कभी ऐसा भी होता है कि 29 दिनों के रोजे के बाद ही चांद का दीदार ह़ जाता है और ईद मनाया जाता है।