भाजपा के 42 वें वर्षगाँठ पर कार्यकताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा परिवारवाद ने देश को किया बरबाद
लाइव पलामू न्यूज: भाजपा आज अपना 42वां वर्षगाँठ मना रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सुबह 10 बजे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भाजपा कभी भी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। देश की सेवा ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है। आगे उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति ने देश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।
आज 18 राज्य भाजपा शासित हैं। भाजपा का एक ही मंत्र है एक देश । यह भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य काल है। कोरोना में देश ने नए लक्ष्य हासिल किए हैं। उन सब को लेकर चलना है। परिवारवाद किसी भी पार्टी की दुश्मन होती हैं। परिवारवाद करने वालों का क्या हाल होता है आप स्वयं देख लें उदाहरण आपके समक्ष है।