ऑस्कर 2022: जब विल स्मिथ ने जड़ दिया होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़, जानिए क्यों…..
लाइव पलामू न्यूज: ऑस्कर अवार्ड 2022 के समारोह के दौरान एक ऐसी घटना हो गई है जिस पर लोगों का विश्वास करना मुश्किल हो गया। दरअसल हुआ यूं कि इवेंट के दौरान विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्शक और फैंस यह देख कर हैरान हैं कि हमेशा कूल रहने वाले विल ने ऐसा कैसे किया।
वाकया कुछ ऐसा है कि क्रिस ने विल की पत्नी जाडा पिंकेट को लेकर मजाक किया जो एक्टर को पसंद नहीं आया। इस पर विल अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और क्रिस वेल को चांटा जड़ दिया। एक पल को तो क्रिस शॉक्ड रह गए। फिर उन्होंने विल से बात करने की कोशिश की जिस पर विल ने चिल्लाते हुए कहा कि अपनी जबान से मेरी पत्नी का नाम मत लेना। पहले तो फैंस व दर्शकों को लगा कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है। लेकिन बाद में विल रोते नजर आए तब लोगों को भरोसा हुआ कि ये सब स्क्रिप्टेड नहीं है । बाद में विल ने अपनी इस हरकत के लिए मेकर्स से माफी भी मांगी।