एक बार फिर अवैध उत्खनन बना मौत का कारण
लाइव पलामू न्यूज/ धनबाद: गुरुवार की सुबह एक बार फिर जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन के कारण हादसा हुआ। इसमें एक बच्ची और महिला की मौत की सूचना है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है। पर घटनास्थल पर बिखरा खून, टूटी चप्पलें, गिरा मलबा, चीख – चीख कर घटना की गवाही दे रहें हैं।
प्राप्त सूचना अनुसार दर्जनों लोग अवैध उत्खनन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। वे खनन कर ही रहे थें कि अचानक साईड फॉल हुआ और लोग उसके नीचे दब गए। मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में एक महिला व बच्ची की मौत की सूचना है। मृतक के परिजन गुपचुप तरीके से लाशों को अंतिम संस्कार के लिए ले भागे। अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक अवैध उत्खनन के कारण लोगों की जानें जाती रहेगी। प्रशासन आखिर कब तक चुप्पी साधे बैठा रहेगा।