एक बार फिर लोहरदगा में माहौल बिगाड़ने का किया गया प्रयास
लाइव पलामू न्यूज/लोहरदगा: हिरही में हुई घटना के बाद एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने सेन्हा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। अगर प्रशासन समय पर नहीं पहुंचती तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी। पदाधिकारियों ने लोगों को समझा- बुझाकर मामला शांत करवाया है। लेकिन अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वाकया ऐसा है कि सेन्हा के जामा मस्जिद से शुक्रवार की रात जब लोग नमाज पढ़ कर निकल रहे थें तो उन पर पथराव किया गया जिससे कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने समय रहते ही स्थिति को संभाल लिया। बताते चलें कि रामनवमी के दिन हिरही में हिंसा हुई थी। जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इस तनाव से धीरे-धीरे जीवन सामान्य हो ही रहा था कि एक बार इस घटना से तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया।
बहाल हुई इंटरनेट सेवा
बता दें कि रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद से ही जिले में इंटरनेट सेवा ठप थी। धीरे- धीरे जन जीवन सामान्य हो रहा है। अब 6 दिनों बाद पुनः इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अभी भी पुलिस बलों की विशेष नजर है।