रामनवमी के अवसर पर जेएनयू में मचा बवाल, आइसा व अभाविप के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
लाइव पलामू न्यूज: रामनवमी के दिन मासांहार को लेकर हुए विवाद के कारण जेएनयू में अभाविप व आइसा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। छात्र संगठन आइसा का आरोप है कि अभाविप के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी के दिन मांसाहारी खाने का विरोध कर रहे थे। वहीं अभाविप वालों का आरोप है कि उनके पूजा पर वामपंथी संगठन आइसा ने रोक लगाया। इस घटना में तीन लड़कियों समेत आधा दर्जन लोगों को चोट आई है।
इस संबंध में अभाविप की महामंत्री निधि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि वामपंथी संगठनों ने दिव्या और एक दिव्यांग छात्र के साथ मारपीट की है।विवाद की शुरुआत तब हुई जब जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने ट्वीट किया कि अभाविप के लोग कावेरी हॉस्टल में छात्रों को मासांहार खाने से रोक रहे हैं।

अभाविप ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह बात गलत है। हमने पूजा का प्रोग्राम रखा था। जिसमें बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई और मंसूबों में सफलता नहीं पा सकने के कारण मामले को शाकाहार/ मासांहार की ओर ले गए।घटना के बाद जेएनयू में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। फिलहाल हालात स्थिर है। लेकिन दोनों छात्र संगठन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।