पलामू पुलिस ने 7 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, व्यवसायी सकुशल बरामद
पलामूः पलामू पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद से अपहरण हुए एक व्यवसायी शैलेंद्र कुमार को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगन के इलाके सकुशल बरामद किया है। पलामू पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि एक कार में संदेहास्पद स्थिति में कुछ लोग एक व्यक्ति को ले जा रहे है।

इसी सूचना के आधार पर छतरपुर थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर व्यवसायी को सकुशल बरामद किया। वही गिरफ्तार अपराधियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से व्यवसायी को मुक्त कराया गया हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार और पलामू के पिपरा इलाके के रहने वाले हैं।
किसकी किसकी हुई गिरफ्तारी
राजकुमार वर्मा अंबा थाना, जिला औरंगाबाद का रहने वाला है।
दीपक मिश्रा ग्राम टंडवा थाना, जिला औरंगाबाद का रहने वाला है।
प्रदीप कुमार मेहता अंबा थाना, जिला औरंगाबाद का रहनेवाला है।
राजकुमार मेहता अम्बा थाना, जिला औरंगाबाद का रहनेवाला है।
रंजन कुमार यादव पिपरा थाना, जिला पलामू का रहनेवाला है।
विकास कुमार टंडवा थाना जिला औरंगाबाद का रहनेवाला है।
वही राजू कुमार पिपरा थाना जिला पलामू के रहने वाले हैं।
पलामू पुलिस ने बताया की विकास कुमार वर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, इन सभी के खिलाफ छतरपुर थाना कांड संख्या 139/21 दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।


