# BIG breaking… प्रतिपूर्ति की राशि की मांग को लेकर छात्र ने लहराया पिस्टल, जानिए कहां का है मामला…
लाइव पलामू न्यूज/बंशीधर नगर: अनुमंडल क्षेत्र के एक विद्यालय से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल मध्य विद्यालय विलासपुर में स्कूल के छात्र ने अपने मित्रों के साथ मिलकर हेडमास्टर को प्रतिपूर्ति राशि की मांग करते हुए पिस्टल लहराकर धमकाने का प्रयास किया। छात्र की इस हरकत से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सदल बल विद्यालय पहुंचे और उस छात्र के साथ – साथ उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी देते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया कि प्रतिपूर्ति राशि वितरण करने के लिए वे लोग मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान आठवीं कक्षा का छात्र अनमोल यादव अपने एक अन्य दोस्त के साथ स्कूल पहुंचा। उसने तत्काल प्रतिपूर्ति राशि की मांग की। हेडमास्टर व अध्यक्ष द्वारा मीटिंग के बाद राशि वितरण करने की बात कही गयी। जिसके बाद वह पिस्टल लहराने लगा। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है।