3 बच्चों की माँ ने किया सुसाइड, जानिए क्या है पूरा मामला।।
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: ज़िले के हुसैनाबाद के ऊपरी कला गांव में तीन बच्चों की मां ने सुसाइड कर लिया। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया कि महिला अपने प्रेमी के इश्क़ में इतनी मशगूल हुई कि उसे अपने मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं रही और सुसाइड कर लिया। उधर इस घटना की सूचना पर हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के ऊपरी कला गांव निवासी प्रवेश चौधरी की पत्नी पूनम देवी अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी।
उसका पति बाहर मजदूरी किया करता था। इसी क्रम में महिला को एक युवक से इश्क़ हो गया। जब इस बात की भनक जब उसके पति को लगी तो दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। सोमवार की रात अपने महिला अपने बच्चों (6 वर्षीय लड़का, 4 वर्षीया बेटी व आठ माह का बेटा) के साथ भोजन कर सो गई। सुबह जब उसके पति की नींद खुली तो देखा कि पत्नी के मुंह से झाग आ रहा था। जिसके बाद तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
