झाडफूंक का आरोपी मौलाना गिरफ्तार
लाइव पलामू न्यूज/चतरा: वैसे तो हम विज्ञान के युग में रहने का दावा करते हैं। खुद को आधुनिक दिखाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते। लेकिन हकीकत क्या है। आए दिन अंधविश्वास की खबरें सुर्खियां बनती हैं। ऐसी ही एक घटना चतरा से सामने आई है। चतरा पुलिस ने एक मौलाना को अपनी हिरासत में लिया है। जिस पर आरोप है कि इलाज के नाम पर उसने नाबालिग बच्ची को इतनी यातना दी कि वो अपनी मानसिक संतुलन गंवा बैठी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र में एक मौलाना ने झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग लड़की को अगरबत्ती से जला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं उसे इतनी शारीरिक यातनाएं दी कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। इस आलोक में चतरा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने लावालौंग से मौलाना मो वाहिद उर्फ अब्दुल वाहिद(35वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।इस अभियान में अशोक रविदास (अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया), पुअनि भोलानाथ प्रमाणिक, पुअनि नंदन कुमार सिंह, पुअनि रामाशीष शुक्ला, सअनि सफीक अंसारी और आई0आर0बी0 सशस्त्र बल के जवान शामिल थें।