चतरा में शादीशुदा BDO पहुंचे इश्क फरमाने, लड़की के परिजनों ने जमकर लात घूसों से पिटा, वीडियो हुआ वायरल
लाइव पलामू न्यूज/कुंदा(चतरा): झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत कुंदा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार राम का मार खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार यह वीडियो गुरुवार की सुबह बताई जा रही है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंदा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार राम गुरुवार को इश्क फरमाने एक घर में पहुंच गए और जबरदस्ती युवती का हाथ पकड़ कर उसे अपनी पत्नी बताते हुए जबरन घर से बाहर निकालने लगे।

फिर क्या था युवती के परिजनों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की जमकर धुनाई शुरू कर दी। पिटाई करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाला। इतना ही नहीं बाहर निकालने के बाद भी लात और घुंसा से जमकर धुनाई की। उधर मामले की नजाकत को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को तुरंत अपनी सुरक्षा में लेकर उन्हें आवास तक पहुंचाया।
क्या है मामला
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ श्रवन कुमार राम प्रखंड कार्यालय के नजदीक एक लड़की को अपना दिल दे बैठे हैं। पिछले डेढ़ वर्षो से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीडीओ साहब विवाहित हैं। वही युवती का कहना है कि पहली पत्नी के रहते, वह उसके साथ शादी नहीं कर सकती है।


