लंबे अरसे बाद आया मनोज तिवारी का गाना “दिलदार”
लाइव पलामू न्यूज: भोजपुरी दर्शकों के लिए खुशखबरी है। एक अरसे के बाद मनोज तिवारी का नया गाना दिलदार रिलीज हुआ है। विशाल आदित्य सिंह और अपर्णा दीक्षित पर फिल्माया गया यह गाना कपल की लव स्टोरी दिखाता है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब लग रही है।
गाने के कंपोजर है विशाल मिश्रा व लिरिक्स है मनोज तिवारी ने। ऐसी सूचना है कि यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगे गानों की फेरहिस्त में है। इस गाने का बजट 80 लाख का है। पूरे गाने की शूटिंग बनारस में की गई है। इस गाने को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।