संगठन को मजबूत बनाए और जन-जनता के लिए करे काम : जिला अध्यक्ष
लाइव पलामू न्यूज/बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिले के बरवाडीह मंडल में भाजपा मंडल कार्य समिति के द्वारा गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू ने की वही संचालन मंडल के महामंत्री मनोज प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुरुवात की गई।

बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि लातेहार जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने शिरकत किया। वहीं मुख्य अतिथि ने सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से एक-एक कर हाल चाल जाना एवं पार्टी के मजबूती के बारे में चर्चा की। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि लातेहार भाजपा आज आप सभी के सहयोग से पूरे प्रदेश में नाम कमा रही है।



उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से जन-जनताओं के हित के लिए काम करते आ रही है और हमेसा करती रहेगी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित द्वारिका प्रसाद एवं मंडल प्रभारी भीमानंद गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने को लेकर कई मार्गदर्शन भी दिया। वहीं मंडल कार्य समिति की बैठक की समाप्ति की घोषणा मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा किया गया।
मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, संगठन मंडल प्रभारी भीमानंद गिरी, आनंद कुमार चंद्रवंशी, चंदन सिंह, प्रवीण कुमार, हेमंत कुमार कश्यप, शशि राज, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अनुज कुमार, सोनू कुमार, सतीश प्रसाद यादव, दिलीप कुमार यादव, मनोज यादव, कमलेश यादव, संतोष कुमार सिंह, सखिचन्द प्रसाद, मुकेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, बैजनाथ राम चंद्रवंशी, मनोज सिंह चेरो, देवराज तिवारी, बैजनाथ प्रसाद, मनोज यादव, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार सिंह, विकास सिंह, दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


