जानिए कब है चैती छठ व इससे संबंधित सब कुछ
लाइव पलामू न्यूज: आस्था के महापर्व के नाम से जाना जाने वाला छठ पूर्वांचल और उत्तरवासियों का प्रमुख त्योहार है। वर्ष में दो बार चैत्र और कार्तिक में मनाया जाता है। चैत्र मास के छठ को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस साल चैती छठ की शुरुआत 5 अप्रैल नहाय-खाय से हो रही है। जो कि 8 अप्रैल को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होगा। मान्यताओं के अनुसार यह व्रत संतान सुख की कामना रखने वाली स्त्रियों के लिए उत्तम होता है। पौराणिक कथा अनुसार सूर्य की बहन हैं छठी मईया। इनकी पूजा अर्चना करने से वे प्रसन्न होती हैं और खुशहाली और सुख- शांति का वरदान देती हैं।

5 अप्रैल- नहाय खाय
6 अप्रैल- खरना
7 अप्रैल- अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य
8 अप्रैल- उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का पारण।