रामगढ़ में जेएमएम की बैठक, प्रखंड कमेटी का हुआ गठन
live palamu news/मेदिनीनगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक राजेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में रामगढ़ नदी पार अभियान विद्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार तिवारी व संजीव तिवारी ने उदय कुमार भुइंया को प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद शाहिद अंसारी को रामगढ़ प्रखंड सचिव, पीतांबर राम को कोषाध्यक्ष, तौकीर अंसारी को उपाध्यक्ष, हिंदू मुंडा को उपाध्यक्ष, राधेश्याम चौधरी को संयुक्त सचिव व राकेश सोरेन को संयुक्त सचिव बनाया गया। में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह व अनुराग उपस्थित थे।
