Wednesday, March 12, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh SDO Wife Murder: हजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने का...

Hazaribagh SDO Wife Murder: हजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, देर रात पत्नी ने तोड़ा दम, अवैध संबंध का पति पर लगा आरोप

  • परिजन शव के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे लोहसिंघना थाना के सामने धरने पर बैठे हुए हैं।
  • हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने कहा इस मामला पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जांच टीम गठित कर जांच की जा रही है जो भी उचित कार्रवाई होगी उसे की जाएगी। लोहसिंघना थाना कांड संख्या 235/24
  • जिनके हाथ में जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उनके अपने घर की कानून व्यवस्था ही अब आरोपों के घेरे में है।
  • दोनों का विवाह 20 नवंबर 2011 को हुआ था। उस समय हजारीबाग एसडीओ एक आम नागरिक थे और नौकरी में नहीं थे।

Hazaribagh SDO Wife Murder: हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अशोक कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी अनीता कुमारी को जलाकर मारने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप अशोक कुमार के साले राजू कुमार गुप्ता ने लगाया है। जो हजारीबाग के शिवपुरी में रहते हैं। राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन अनीता कुमारी 65 प्रतिशत तक जल चुकी थीं और रांची के देव कमल हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। अंततः, 28 दिसंबर की रात 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों और एसडीओ की गांव में एक पंचायती भी हुई थी, जिसमें एसडीओ ने भरोसा दिया था कि अब वे शिकायत का मौका नहीं देंगे। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी पति और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ चुका था कि मामला थाने और न्यायालय तक पहुंचने की संभावना थी। इसी बीच यह दुखद घटना घटित हो गई।

घटना का विवरण

राजू कुमार गुप्ता द्वारा लोहसिंघना थाने में दी गई शिकायत में उल्लेख है कि 26 दिसंबर की सुबह करीब 8:45 बजे उन्हें एसडीओ अशोक कुमार का फोन आया। फोन पर अशोक कुमार ने बताया कि आपकी बहन जल गई है और इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। जब राजू कुमार ने दोबारा फोन किया तो पता चला कि अनीता को हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल से रेफर कर दिया गया है और उसे बोकारो के बीजीएस हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। हालांकि, घटना कैसे और कब हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

हजारीबाग एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, देर रात पत्नी ने तोड़ा दम, अवैध संबंध का पति पर लगा आरोप

क्या है मामला

लोहसिंघना थाने में दिए आवेदन में राजू कुमार गुप्ता द्वारा कहा गया है कि 26 दिसंबर की सुबह 08.45 बजे उसकी बहन अनीता कुमारी के पति सदर एसडीओ के भाई ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बहन जल गई है। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। आनन-फानन में पुनः फोन किया तो पता चला कि उनकी बहन को आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग से रेफर कर दिया गया है और उसे बोकारो बीजीएच हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। जबकि घटना कैसे और कब हुई ये नहीं बताया गया। राजू कुमार गुप्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि इसके बाद जब वह बोकारो हॉस्पिटल पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन का शरीर और मुंह काफी जल गया है। डॉक्टर से मिलने पर बताया गया कि अनीता कुमारी का 65 प्रतिशत शरीर जल चुका है। वह बार-बार बोल रही थी कि उसके पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है।

आरोपियों की सूची

राजू कुमार गुप्ता ने अपने आवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया है। जिनमें अशोक कुमार, सदर एसडीओ, हजारीबाग, दुर्योधन साव, अशोक कुमार के पिता, शिवनंदन कुमार, अशोक कुमार का छोटा भाई, रिंकू देवी, शिवनंदन कुमार की पत्नी

जांच की स्थिति

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अनीता कुमारी के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं, जो हिंसक घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

हजारीबाग एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, देर रात पत्नी ने तोड़ा दम, अवैध संबंध का पति पर लगा आरोप

पारिवारिक पृष्ठभूमि

ज्ञात हो कि सदर एसडीओ अशोक कुमार मूल रूप से सिमरिया, चतरा के निवासी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनका स्थानांतरण बेरमो कर दिया गया था, जहां से वापस आकर उन्होंने यहां अपनी सेवा फिर से शुरू की थी।

समाज की प्रतिक्रिया

इस घटना ने हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैला दी है। सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रश्न उठाती हैं और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular