सड़क हादसे में जवान की मौत
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रांची- मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सतबरवा में आज चुनाव ड्यूटी पूरी कर मनिका जा रहे पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण पासवान(32 वर्ष) के रुप में हुई है। घटना शनिवार रात लगभग 8 बजे की है।
प्राप्त सूचना अनुसार लक्ष्मण पासवान बरवाडीह थाना में कार्यरत थें। चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी पलामू में लगी थी। शनिवार को चुनाव ड्यूटी खत्म कर जब वो पलामू से मनिका लौट रहे थें कि इसी क्रम में रजडेरवा में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी प्रसव हेतु मेदिनीनगर के सेवा सदन में भर्ती बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।