जान्हवी कपूर और बोनी कपूर इस प्रोजेक्ट में आयेंगे साथ नजर
लाइव पलामू न्यूज/बॉलीवुड: बॉलीवुड की धड़क गर्ल जान्हवी कपूर जल्द ही अपने पिता बोनी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार पिता बेटी की यह जोड़ी जल्द ही एक ऐड फिल्म में नजर आयेगी। दोनों ने इस ऐड फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह पहला मौका होगा जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर पिता बेटी यानी जान्हवी -बोनी की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी।
हालांकि यह दूसरा मौका होगा जब जान्हवी और बोनी साथ में काम कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में जान्हवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग पूरी की थी।जान्हवी इस फिल्म में लीड रोल में अभिनय करती नजर आयेंगी। वहीं इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है। ‘मिली’ में जान्हवी-बोनी की जोड़ी क्या कमाल दिखती है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल फैंस इस जोड़ी को ऐड फिल्म में साथ देखने के लिए उत्साहित है।