शाहपुर मुहर्रम इंतेजामिया कमिटि के जेनरल खलीफा बने इक़बाल कुरैशी
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शाहपुर मुहर्रम इंतेजामिया कमिटि जेनरल खलीफा इक़बाल कुरैशी को सर्वसम्मति से बनाया गया। शाहपुर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के तत्वावधान में शाहपुर मदरसा भवन में एक बैठक आयोजित कर इक़बाल कुरैशी को जेनरल खलीफा, बिक्की कुरैशी को नायब जेनरल ख़लीफ़ा एवं सेकेट्री सलीम कुरैशी को बनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन के सदर इफ़्तेख़ार अंसारी ने किया एवं मंच संचालन पूर्व जेनरल ख़लीफ़ा सयैद नदीम ने किया। मौके पर नवनिर्मित जेनरल खलीफा इक़बाल कुरैशी ने कहा कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के पालन करते हुए मनाया जाएगा। साथ ही पर्व के दौरान नियाज फातेहा में सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया जाएगा।



मौके पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सेकेट्री अकबर कुरैशी, खजांची अनवर ख़लीफ़ा, सरपरस्त इबरार रिजवी, इस्लाम अंसारी, पूर्व जेनरल अफजल खान समेत मुख्य रूप से अहमद कमाल,असगर अली(बब्लू), अकबर खान, मोजिब आलम, आफताब आलम, बब्लू खान, कल्लन आजाद, नन्हे कुरैशी, रहमत अंसारी, अफरोज आलम, डेविड कुरैशी, मो.मुनमुन, मोईज आलम, कल्लन कुरैशीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।


