अपराध नियंत्रण एवं तस्करी को लेकर पलामू, गढ़वा के सीमावर्ती इलाकों में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान।।
लाइव पलामू: पलामू एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को पलामू और गढ़वा जिला से सटे अंतर राज्यीय सीमावर्ती थाना एवं बॉर्डर पर स्थित चेकनाकाओं पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग चेकिं अभियान चलाया गया। आपको बता दें कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक के अवकाश में रहने पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने अपराध निरोधक जांच अभियान चलाया।
