नए वित्तीय वर्ष में आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ,टोल टैक्स में 10-15 फीसदी की बढोत्तरी
लाइव पलामू न्यूज: नेशनल हाइवे ऑथेरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में बढोत्तरी का का ऐलान किया है। बढ़ी हुई कीमत कल यानि कि 1 अप्रैल से लागू होंगी। अब लोगों को हाइवे पर सफर करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होंगी। NHAI ने टोल टैक्स में 10 -65 रुपयों तक की बढोत्तरी की है। यह बढोत्तरी दिल्ली, लखनऊ, झांसी, सागर हाइवे पर स्थित टोल प्लाजाओं के लिए है।
बताते चलें कि NHAI हर फाइनेंशियल वर्ष टोल टैक्स में बढोत्तरी करता है। अब कल से छोटे वाहनों को 10-15 रुपये वहीं कामर्शियल वाहनों को 65 रूपये तक के टोल टैक्स चुकाने होंगे। टोल टैक्स बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। टैक्स बढ़ने के कारण सभी परिवहन अपना किराया बढ़ा देंगे। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो जाएगा। जिससे कि दूध, फल, सब्जी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होंगी।