#Latehar : लातेहार में पुलिस और TPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सब जोनल कमांडर और एरिया कमांडर सहित तीन नक्सली ढेर
लाइव पलामू न्यूज़/लातेहार: लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की सुचना है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार झारखण्ड पुलिस, झारखण्ड जगुआर (JJ) और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम और टीपीसी उग्रवादियों के दस्ते के बीच गोलीबारी हुई है।
वही मुठभेड़ में मारे गए तीन उग्रवादियों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें जितेंद्र यादव कुंदा थाना, पिंजनी, पोटम, चतरा का बताया जा रहा है। जबकि चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव का रहने वाला बताया जाता है वहीं एक उग्रवादी गोगाद, पांकी, पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि घटना की पुष्टि को लेकर अधिकारियों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है पर अभीतक उसने संपर्क नही हो पाया है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है।

सूचना यह भी है की इस मुठभेड़ में टीपीसी का एक एरिया कमांडर भी मारा गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में और मारे गए उग्रवादियों की संख्या बढ़ भी सकती है। साथ ही कई हथियार भी बरामद होने की सूचना है। एक घायल उग्रवादी के गिरफ्तार होने की भी सूचना है। एक जोनल और दो एरिया कमाण्डर के मारे जाने की खबर है।

