देवघर कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
लाइव पलामू न्यूज/रांची: पिछले सप्ताह देवघर के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये आरोपी युवक अमित सिंह युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमित को तीन गोली मारी गयी थी। जिसमें गोली युवक के सिर और छाती में लगी थी। अब इस मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को स्वतः सज्ञान लिया है।

देवघर के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के पत्र को आधार बनाते हुए अदालत ने इसे पीआइएल में तब्दील करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने देवघर सिविल कोर्ट की सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने सुरक्षा मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में यह क्या हो रहा है?? आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा लग रहा जैसै कि अपराधियों में कानून का कोई भय ही नहीं रह गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने आठ जुलाई की तिथि तय की है।


