Sunday, September 27, 2026
HomeLatest Newsहजारीबाग यूथ विंग द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालयों में आमंत्रण पत्र वितरण, 3...

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालयों में आमंत्रण पत्र वितरण, 3 मार्च भव्य रक्तदान शिविर

  • रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित, बढ़ाया जाएगा उनका हौसला।
  • रक्तदान महादान है, यह किसी को नया जीवन दे सकता है :– चंद्र प्रकाश जैन
  • रक्तदान केवल दान नहीं, यह एक जीवन बचाने का संकल्प है :– करण जायसवाल

हजारीबाग: समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 3 मार्च को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के उन 200 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा, जिन्हें हर 45 दिनों में रक्त की आवश्यकता होती है। इस महत्त्वपूर्ण अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए हजारीबाग यूथ विंग के सदस्य शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में जाकर शिक्षकों, प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रण पत्र सौंप रहे हैं। साथ ही, उनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे इस महादान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

रक्तदान शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी रक्तदान करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह एक ऐसा अवसर है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक करण जायसवाल और सह-संयोजक रोहित बजाज के साथ संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समर्पण और निष्ठा के साथ शिविर को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। वे लगातार शहरवासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर प्रेरित कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सभी नागरिकों, युवाओं, एवं समाजसेवियों से इस रक्तदान महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की जाती है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है। रक्तदान करने वाले समस्त रक्तदाताओं को संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, रक्तदान शिविर के महायज्ञ में बढ़ाया जाएगा उनका हौसला।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदायिनी सहायता मिलेगी। मैं सभी नागरिकों, शिक्षकों और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आपका एक यूनिट रक्त किसी के लिए आशा की किरण बन सकता है।

अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक करण जायसवाल एवं सहसंयोजक कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज ने संयुक्त रूप से बताया की 3 मार्च को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर का उद्देश्य उन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को सहायता प्रदान करना है, जिनकी जीवनरक्षा के लिए रक्त अनिवार्य है। हम सभी शिक्षण संस्थानों, युवाओं, समाजसेवियों और नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इस महादान में भाग लें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। हमारी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी है। आइए, हम सब मिलकर रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह रक्तदान शिविर उन जरूरतमंदों के लिए एक जीवन रेखा है, जिन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वे 3 मार्च को आयोजित इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और रक्तदान कर एक नेक कार्य का हिस्सा बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular