Friday, February 13, 2026
HomeLatest NewsHazaribagh News: हजारीबाग में विधिक जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन

Hazaribagh News: हजारीबाग में विधिक जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले लोगों को विधिक अधिकारों के प्रति सजग करने की पहल

Hazaribagh News: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार के देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले गुरुवार को एक प्रभात फेरी सिविल कोर्ट से निकाली गई। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता फैलाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग व सचेत करना था। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस.एन.लमय, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अवनिका गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना, सिविल कोर्ट निबंधक दिव्यम चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी अभिनव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी जूही कुमारी, सिविल कोर्ट के सभी कर्मचारी, मध्यस्थ, एलएडीसी के सदस्य और पारा लीगल वालेंटियर शामिल हुए। यह प्रभात फेरी सुबह सात बजे निकाली गई थी।

बातचीत के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि झालसा के निर्देश पर अगले 90 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में गांव-गांव जाकर और विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों के बीच विधिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इस कड़ी में कटकमदाग प्रखंड और शहर के कोर्रा में पूर्व में ही विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। जो आगे भी अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों को सर्व सुलभ न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है। और समय समय-समय पर लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान, जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर, निःशुल्क कानूनी सुविधा, एवं एलएडीसी के माध्यम से बंदियों को विशेष सुविधा, कोर्ट शूल्क माफी और कई कार्यक्रम चलाकर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वैसे महिला-पुरुष या बच्चे जो निःशूल्क कानूनी सुविधा पाने की अहर्ता रखते हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सहयोग लेकर इसका ज्यादा-से-ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसंबर शनिवार को भी एक मासिक लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट में किया जाएगा जिसका लाभ पक्षकार उठा सकते हैं। जानकारी गौरव खुराना, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular