Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh News: हज़ारीबाग़ यूथ विंग को सिख समुदाय ने किया सम्मानित

Hazaribagh News: हज़ारीबाग़ यूथ विंग को सिख समुदाय ने किया सम्मानित

  • यह सम्मान हमें समाज सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग के साथ मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना है :– चंद्र प्रकाश जैन
  • सिख समुदाय द्वारा दिया गया सम्मान हमारी सेवा भावना का प्रमाण है। समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है :– करण जायसवाल

Hazaribagh News: गुरु गोविंद सिंह जी की 358 वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत सिख समुदाय ने हजारीबाग यूथ विंग को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और सेवा भाव के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और सामुदायिक सहयोग के लिए दिया गया।

प्रभात फेरी के प्रथम दिन सुभाष मार्ग भारत शुभम के समीप से होकर प्रभात फेरी गुजरी थी, हजारीबाग यूथ विंग ने सिख समुदाय का भव्य स्वागत किया था। संस्था द्वारा गर्मजोशी और समर्पण से किए गए इस अभिनंदन ने सिख समुदाय को गहराई तक प्रभावित किया। इस दौरान संस्था ने विभिन्न सेवाओं और समर्पण के साथ सामुदायिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था का यह योगदान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द स्थापित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मानित होने के बाद, हजारीबाग यूथ विंग के सदस्यों ने इस पहल के लिए सिख समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में अपनी भागीदारी जारी रखेंगे। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर किया गया यह आयोजन न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे हजारीबाग के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। हजारीबाग यूथ विंग का यह कार्य समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी के दौरान सिख समुदाय का स्वागत और सम्मान करना हमारे लिए गर्व का क्षण था। हमें खुशी है कि सिख समुदाय ने हमारी सेवाओं को सराहा। यह सम्मान न केवल संस्था के सदस्यों के लिए प्रेरणा है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए यह संदेश है कि सेवा और समर्पण से हम समाज को एक बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं। हम भविष्य में भी इस तरह के कार्यों को जारी रखेंगे और समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करेंगे।

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की हम सिख समुदाय द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर उनकी शिक्षाओं और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए, हमारा प्रयास समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना है। संस्था हमेशा से समाज की सेवा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि हम भविष्य में भी अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण के साथ निभाएं।

मौके पर सचिव संजय कुमार,उपाध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल,विकाश तिवारी, मोहम्मद ताजुद्दीन, गुंजन मद्धेशिया एवं उदित तिवारी सहित कई लोग मौजूद थें।

RELATED ARTICLES

Most Popular