Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh News: दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचा हजारीबाग प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल, किया...

Hazaribagh News: दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचा हजारीबाग प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल, किया आर्थिक सहयोग

Hazaribagh News: दिवंगत पत्रकार प्रकाश पाण्डेय के श्राद्धकर्म के तेरहवें दिन गुरुवार को हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक निवास स्थान विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पहुंचा। हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्व. प्रकाश पाण्डेय की पत्नी हेमलता पाण्डेय को चेक के माध्यम से सहयोग राशि सौंपा और हर संभव मदद का सहयोग दिया। इसके उपरांत दो मिनट का मौन रखकर मृत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं मृतक पत्रकार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए साथ खड़ा रहने का आश्वासन भी दिया।

मौके पर हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के सचिव विस्मय अलंकार, कोषाध्यक्ष राजकुमार गिरी सानू, जेजेए जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक सिंह, संयुक्त सचिव सागर कुमार, प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा, विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र दूबे, इश्तियाक अहमद, रंजीत पाठक, शिवकुमार पाण्डेय, सुबोध मिश्रा, सुनील बर्मन, रवि पाण्डेय, राजेश कुमार दूबे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular