Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh News: दिवंगत आत्मा कि शांति के लिए की गई सर्वधर्म प्रार्थना...

Hazaribagh News: दिवंगत आत्मा कि शांति के लिए की गई सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

Hazaribagh News: सादगी, सरलता एंव साभ्यता के प्रतीक, आर्थिक सुधारों के प्रणेता, उदारीकरण के प्रबल पक्षधर, विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रखर विद्वान देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में श्राद्धंजलि सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि डाॅ.मनमोहन सिंह एक शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्तित्त्व के धनी थे। उनका जीवन सादगी सेवा की अद्भुत मिशाल है। भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी ये उनके योगदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा।

इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सचिव देवेन्द्र सिंह बघ्घा महासचिव कवंलजीत सिंह जैन समाज के विजय जैन लोहाड़िया महावीर मंदिर के पुजारी गुड्डु बाबा उर्फ कृष्ण गोपाल मिश्रा महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, अकील अहमद जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान लाल बिहारी सिंह ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गोविंद राम, जावेद इकबाल, सुनिल अग्रवाल, भैया असीम कुमार, सुनिल सिंह राठौर, दिलीप कुमार रवि, नरसिंह प्रजापति, अजित सिंह, सदरूल होदा, अनिल भुईयां, सैयद अशरफ अली, मुस्ताक अंसारी, कौशल कुमार सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मजहर अली, देवधारी प्रसाद मेहता, मनोज मोदी, चन्द्र शेखर आजाद, अजय राणा के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular