हेरहंज में गुरुदक्षिणा उत्सव पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
लाइव पलामू न्यूज/हेरहंज (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में गुरुदक्षिणा उत्सव सोमवार को पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संघ शिक्षक के द्वारा सर्व प्रथम भगवा ध्वज को प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू विभाग संघचालक जानकीनन्द राणा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुरली प्रसाद ने भगवा ध्वज के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व पूष्प अर्पित कर भगवा ध्वज को गुरू मान कर स्वयंसेवकों ने गुरुदक्षिणा समर्पण किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने देश भक्ति गीत स्वयं अब जाग कर हमको जगाना देश है अपना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मुरली प्रसाद गुरुदक्षिणा का महत्व एवं समर्पण का महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि हमारे देश और अपने समाज को सशक्त बनाने के लिए अपनी कमाई का दशांश समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बड़ा कोई संगठन नही। संगठन के स्वयं सेवक निस्वार्थ भाव से हर जगहों पर कार्य करते है। वहीं कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित स्वयं सेवक यदुनंदन प्रसाद ने कहा कि हिंदू संस्कृति एवं हिन्दू जीवन पद्धति विश्व का प्रेरणा स्रोत रहा है।



देश को जगाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। मौके पर जिला कार्यवाह अजित ओझा, खण्ड सह कार्यवाह रूपेंद्र जायसवाल, कार्यवाह सुरेश राम, संतोष यादव, मनीष जायसवाल, बिजय शंकर प्रसाद, बिजय गुप्ता, नितेश जायसवाल, विनय वर्मा, विकास कुमार, उमेश सिंह,बदीपक सिंह, चन्द्रकान्त जायसवाल, शनि वर्मा, संजय सिंह, राहुल सिंह, निर्मल कुमार, अशोक गुप्ता, बबलू गोस्वामी, कन्हाई प्रसाद, कैलास ठाकुर, गुड्डू कुमार, वीरेंद्र दुबे, भोला सिंह, सुमन्त कुमार समेत स्वय सेवक उपस्थित थे।।


