गुंजन सिंह का गाना “नीला नीला पानी” रिलीज
लाइव पलामू न्यूज : गुंजन सिंह अभिनित भोजपुरी गाना “नीला-नीला पानी ” रिलीज हो गया है। गाने ने इस उमस भरे मौसम में पारे को और हाई कर दिया है। अब इस गाने का म्यूजिक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिलीज के बाद से ही गाने ने भोजपुरी श्रोताओं में हलचल पैदा कर दी है।
श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत निर्मित इस गाने में गुंजन सिंह और प्राची सिंह के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को आवाज दिया है गुंजन सिंह और अंकिता सिंह ने। लिरिक्स राज का है जब कि संगीत दिया है आर्य शर्मा ने। निर्देशक गुंजन सिंह कश्यप और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं।गुंजन सिंह ने इस मौके पर कहा कि आप सबों का इंतजार खत्म। गाना रिलीज हो गया अब आप गाना देखिए और हमें आशीर्वाद दीजिए। उम्मीद है यह गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।