बच्चों के बेहतरीन डॉक्टर है गौरव विशाल : अविनाश देव
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: डॉक्टर अर्थात धरती के भगवान, यह तमगा किसी भी डॉक्टर को यूं ही नहीं मिलती इसके लिए पूरी आत्मीयता के साथ अपने पेशे में कर्तव्यनिष्ठा दिखानी पड़ती है। मरीज के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पड़ते हैं। वहीं अगर मरीज छोटे से नन्हे बच्चे हैं तो उन्हें समझना और उनकी परेशानी को जानना बेहद मुश्किल भरा काम है। मेदिनीनगर शहर में बच्चों के बेहतरीन डॉक्टर की बात करें तो उसमें डॉ गौरव विशाल की एक विशिष्ट पहचान है । वे बेहद मृदुभाषी और मिलनसार हैं।
ये बातें अविनाश देव ने कही। वे गुरूवार को अपने निजी कार्यों से गौरव विशाल के क्लिनिक में गए थें। उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और मरीजों को मिलने वाली अस्पताल में सुविधाओं पर बिस्तृत चर्चा किया। उन्होंने पाया कि डॉ गौरव विशाल का सभी मरीजों के साथ आत्मीय लगाव होता है। वे पूरे मनोयोग से प्रत्येक मरीजों का व्यक्तिगत तौर पर उचित देखभाल के साथ इलाज करते हैं परिणाम स्वरूप मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर जाते हैं। जहाँ एक तरफ लोगों के लिए डॉक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और दूसरी तरफ डॉक्टर्स भी अपने मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं।