रामनवमी के कारण बिजली सप्लाई नहीं होने का इफेक्ट, कल भी आंशिक पानी सप्लाई की संभावना
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रामनवमी के जूलूस के मद्देनजर आज शहर में 2- 2:30 के आस पास बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर वर्ष बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण पानी की पंपिंग, ट्रीटमेंट, सप्लाई व्यवस्था भी बंद है।
अब बिजली रात के 11-12 बजे के बाद ही बहाल हो पाएगी। जिसके बाद ही पानी का प्लांट सुचारू रूप से चालू हो पाएगा। जिसके कारण कल यानि सोमवार को शहर निवासियों को पानी सप्लाई कम ही मिलने की संभावना है। आज भी शहर के कई जगहों पर पानी सप्लाई नहीं हो पायी।