पांकी प्रखंड में 21 जुलाई को होगी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक
लाइव पलामू न्यूज़/पांकी: पांकी प्रखंड के थाना रोड़ स्थित बाबा मैरेज हॉल के प्रांगण में आगामी 21 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन होगी, यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक एवं पांकी प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह ने सोमवार की दोपहर पांकी प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा की जिला स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह और झारखण्ड प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रभारी पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक और जिला कांग्रेस कमिटी की पूरी टीम इस बैठक में उपस्थित रहेंगें।



उन्होंने ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्धेश्य जिले में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु किया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, प्रखंड अध्यक्ष पिंटु सिंह, प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी, सुनील चौहान, एजाज़ खान सहित कांग्रेस पार्टी के दर्जनों लोग उपस्थित थे।।
रिपोर्ट महबूब आलम