रक्षाबंधन में मिले पैसों को लेकर बहनों के बीच हुआ विवाद, एक बहन ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की किया प्रयास
लाइव पलामू न्यूज: पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत भंडार गांव में रक्षाबंधन में भाइयों को राखी बांधने के बाद उपहार के रूप में मिले पैसों को लेकर छह बहनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक बहन ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की प्रयास तक कर डाली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भंडार गांव के एक परिवार में कुल छह बहनें हैं, बहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण राखी में मिले पैसे को लेकर बहनों के बीच विवाद हो गया जो गहराता चला गया। बहनों की मां ने बताया कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि पैसे का यह मामूली विवाद इतना बढ़ जाएगा। इस घटना से परिजन आश्चर्य में है।



कीटनाशक पदार्थ खाने के तुरंत बाद बची की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे मेदिनीनगर MMCH अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। पेट के अंदर गए कीटनाशक पदार्थ को बाहर निकाल दिया गया है।


