नहीं रहे डाल्टनगंज आकाशवाणी व दूरदर्शन के उद्घोषक पंकज सिन्हा
पंकज सिन्हा के निधन से पलामू प्रमंडल के कलाकारों में मायूसी,
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मेदिनीनगर शहर स्थित पांकी रोड निवासी चर्चित गायक कलाकार सह डाल्टनगंज आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र के उद्घोषक पंकज सिन्हा के निधन पर सभी कलाकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिन्हा बहुत दिनों से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच अचानक दिनांक 10 अगस्त की यानी मंगलवार रात्रि में हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गई। निधन की खबर सुनते ही पलामू प्रमंडल के सभी कलाकारों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया।

पलामू जिला लोक कला मंच के जिला अध्यक्ष शिशिर कुमार शुक्ला ने बताया कि पंकज सिन्हा एक कलाकार के साथ- साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी काफी रुचि रखते थे। उनके मृदुल स्वभाव के सभी लोग कायल थे । उनके निधन से कला जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। उनके निधन की सूचना पाते ही पलामू प्रमंडल के समस्त कलाकार राजाराम मिश्रा, शिव कुमार चौधरी, उमाशंकर मिश्रा, राजा सिन्हा, रामजस कुमार, दयानंद तिवारी, विजय विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा, जुगनू कुमार, सूरज मिश्रा, कमलेश सिंह, पवन सिंह आदि कलाकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ मांगी है।


