Tuesday, March 11, 2025
HomeLatest Newsबड़कागांव में मनाया गया संविधान दिवस

बड़कागांव में मनाया गया संविधान दिवस

  • वक्ताओं ने कहा भारत का संविधान से सभी वर्गों को मिला अधिकार

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया ।बड़कागांव में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर रामेश्वर राम की अध्यक्षता में माल्यार्पण किया गया। मौके पर अतिथि पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रविदास महासभा के नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, रामवृक्ष राम जयप्रकाश राम, नरेंद्र कुमार राम,आदर्श मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम,राजू राम ,अविनाश कुमार ने माल्यार्पण किया संविधान दिवस के मौके पर संकल्प दिवस मनाया गया ।

वक्ताओं ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान है । और इसमें हर जाति धर्म के लोगों को हक और अधिकार मिला है । महिलाओं को सशक्त बनाने का अधिकार दिया गया है। भारत संविधान में किसी विशेष जाति का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों हर तरह का अधिकार एवं मान सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया गया हैं। वहीं देर शाम को कैंडल जलाकर संविधान दिवस मनाया गया मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, रामेश्वर राम, रघुनाथ राम, रामवृक्ष राम ,देवनारायण राम ,महेश राम, जयप्रकाश राम, सूरज राम, संतोष राम, छुन्नू राम, सुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार राम,रामचंद्र राम,संजय कुमार रवि, अजीत कुमार रवि, आकाश कुमार, चंदन गुरु, रवि कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अशोक कुमार अविनाश, उदित कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र राम, रोजगार सेवक शंभू रविदास, अविनाश कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular