समाहरणालय में शोक सभा का हुआ आयोजन, नीलाम्बर-पिताम्बरपुर अंचल के दिवंगत राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार राम के लिए आयोजित हुई शोक सभा
live palamu news/मेदिनीनगर: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त पलामू श्री शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों एवम समाहरणालय के कर्मियों के द्वारा अपराह्न 4:00 बजे नीलाम्बर-पिताम्बरपुर अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार राम के मृत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया।

विदित हो कि 01 सितंबर 2021 को नीलाम्बर-पिताम्बरपुर अंचल में कार्यरत राजकुमार राम का देहांत हो गया था।उनके निधन के उपरांत आज समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया।तत्पश्चात कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त पलामू,सहायक समाहर्ता,योजना पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी,स्थापना उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवम समाहरणालय कर्मी मौजूद थे।



पदाधिकारी एवम कर्मी रहें सतर्क, अपने एवम परिवार का रखें ख्याल: उपायुक्त
शोक सभा के अंत मे उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से वे अपने एवम अपने परिवार का ख्याल रखें।किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क के बाहर न निकलें।कार्यालय में भी मास्क पहन कर रहें। अगर कोरोना संक्रमित पाए जाते है तो निश्चिन्त हो कर आइसोलेशन पर जाएं। आफिस में आने वाले व्यक्तियों से भी दूरी बनाकर रखें।


