Monday, February 3, 2025
HomeHindiचौपारण : निजी खर्च से मुखिया ने कराई सड़क की मरम्मती

चौपारण : निजी खर्च से मुखिया ने कराई सड़क की मरम्मती

चौपारण प्रखंड अंतर्गत बच्छई पंचायत के सिंघरावा मोड़ से मालिकाना जाने वाली सड़क ग्राम डुमरी में त्रिभुवन साव के घर के नजदीक सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया था। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी, दर्जनों लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए थे। जिसको देखते हुए स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक ने निजी खर्च से सड़क में बने गड्ढे को भरा।

बता दें कि चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक निजी खर्च से कई सामाजिक कार्यों का निर्वहन करते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular