Sunday, March 9, 2025
HomeLatest NewsBishnugarh News: विधायक निर्मल महतो ने दो धान अधिप्राप्ति केंद्रों का...

Bishnugarh News: विधायक निर्मल महतो ने दो धान अधिप्राप्ति केंद्रों का किया उद्घाटन

Bishnugarh News: मांडू विस विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने रविवार को दो धान अधिप्राप्ति केंद्रों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इनमें विष्णुगढ़ पैक्स तथा अचलजामो पैक्स शामिल हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसान धान की फसल को समर्थन मूल्य 2400 रुपये के भाव से बेच सकते हैं। इसमें आधी मूल्य का भुगतान तुरंत तथा शेष आधे का भुगतान चावल मिल में भेजे जाने के बाद होगा। इससे क्षेत्र के किसानों को फसल का अधिकाधिक लाभ मिल पाएगा। उन्होंने सभी किसानों को धान पैक्स के माध्यम से बेचने का आग्रह किया।

विष्णुगढ़ पैक्स अध्यक्ष सह पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि किसान पैक्स में साफ-सुथरा एवं नमीरहित धान लाकर दें। सरकार की ओर से फसल का वाजिब निर्धारित मूल्य मिलेगा। मौके पर पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, विष्णुगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, आजसू जिला सचिव महादेव देहाती, करण यादव, नागी मुखिया कुंवर हांसदा, रविंद्र कुमार बरनवाल उर्फ दीपू भाई, सोबरन भगत, धीरज कुमार, पंकज महतो, लखन प्रसाद, गौतम वर्मा, दीपू अकेला, राजू रवानी, अनुज सिन्हा, रणविजय उर्फ गुड्डू सिंह, जयकिशोर महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular