Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBishnugarh News: प्रखंड मुख्यालय में विधायक कक्ष का उद्घाटन

Bishnugarh News: प्रखंड मुख्यालय में विधायक कक्ष का उद्घाटन

Bishnugarh News: विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने विधायक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधायक कक्ष प्रत्येक दिन खुलेगा। प्रखंड के लोग जनसमस्याओं को लेकर यहां आवेदन जमा कर सकते हैं। बीडीओ तथा सीओ को निर्देश दिया कि झारखंड राज्य का निर्माण झारखंडी जनमानस के हितों की रक्षा के लिए हुआ है।

सभी लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की शिकायत या काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी भी अपनी कार्यशैली सुधारें। भ्रष्टाचार एवं लेटलतीफी पर अंकुश लगाएं। विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में पांच दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का भी वितरण किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, आजसू के केन्द्रीय सदस्य रंजीत गुप्ता, केबी मंडल, मधुसूदन प्रसाद, महादेव देहाती, दिनेश कुमार, सुनील अकेला, दीपू भाई, अंजू देवी, गायत्री देवी, सुरेश राम, रीता देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular