Tuesday, March 11, 2025
HomeLatest NewsBishnugarh News: भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेयीः राजू

Bishnugarh News: भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेयीः राजू

Bishnugarh News: भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर कई जगहों पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। हॉस्पीटल चौक में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। बूथ संख्या 419 के भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद लाहकार तथा सचिव राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व मेें कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरूष थे। झारखंड अलग राज्य आज उन्हीं की देन है। भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी एक राजनेता हीं नहीं, बल्कि एक प्रखर वक्ता, कवि एवं राष्ट्रभक्त थे। उनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्षी दल भी उनके विचारों से प्रभावित होते थे। पीएम रहते उनके नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में विजय का इतिहास लिखा गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने भारतीय राजनीति में कई आमूल-चूल परिवर्तन किए। जिसे सदैव याद रखा जाएगा। कहा कि आज भी उनके विचार एवं कविताएं प्र्रासंगिक हैं। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर यशवंत मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, मुकेश कुमार, कुंदन वर्मा, पवन कुमार, पप्पू कुमार, अमित कुमार, प्रकाश सिंह, उमाशंकर रवानी, रीता देवी, अनिता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular