Saturday, September 19, 2026
HomeBusinessBishnugarh News: कैमरून में फंसे सभी 47 श्रमिकों की हुई स्वदेश वापसी

Bishnugarh News: कैमरून में फंसे सभी 47 श्रमिकों की हुई स्वदेश वापसी

Bishnugarh News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 47 श्रमिकों की स्वदेश वापसी हो गई है। गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष नौ श्रमिक 3 जनवरी की सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पूर्व 29 दिसंबर को 11 श्रमिकों की घर वापसी हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी से श्रमिकों के बकाया वेतन का कुल 39,77,743 रूपये भुगतान भी करा दिया गया।

बता दें कि झारखंड के हजारीबाग, बोकारो तथा गिरिडीह जिले के कुल 47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट अफ्रीका के कैमरून में मेसर्स ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के माध्यम से बीते अगस्त 2024 से काम करने गए थे। कुछ दिन काम करने के पश्चात कंपनी द्वारा श्रमिकों का वेतन भुगतान रोक दिया गया। जिससे उन्हें खाने-पीने के खर्च की भी समस्या हो गई। कंपनी द्वारा श्रमिकों के साथ व्यवहार भी सौहार्दपूर्ण नहीं रहा। मामले को श्रमिकों ने सोशल मीडिया में साझा करते हुए सरकार से वेतन भुगतान तथा स्वदेश वापसी की गुहार लगाई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को हुई। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया। शिकायत के आधार पर सचिव एवं श्रमायुक्त के निर्देश पर संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों ने नियोजकों/नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ विष्णुगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। इधर, श्रमिकों की स्वदेश वापसी पर मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को सभी श्रमिकों का पारिवारिक विवरणी संग्रह कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिसके बाद सभी संबंधित श्रम अधीक्षकों ने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular