#BIG breaking…..शादी के लिए बाराती लेकर यूपी जा रही बस पलटी, 45 लोग घायल,चालक, क्लीनर फरार
लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले के रमना-डंडई मुख्यमार्ग पर बिछुलिया घाट पहाडी़ के शिव मंदिर के पास बारातियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों समेत 45 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें से 3 लोग गंभीर रुप से घायल है। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना अनुसार डंडई के अशोक साह की पुत्री की शादी यूपी के दिलदार नगर में होनी थी। बस में सवार सभी लोग शादी में शामिल के लिए दिलदारनगर निकले थे कि यह हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर पहाडी़ शिव मंदिर के पास 5 फीट नीचे गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों की सहायता से बस में सभी यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भोर के करीब तीन बज रहें होंगे कि उन्हें किसी चीज की तेज टकराने की सी आवाज सुनाई दी। इसके बाद बचाओ-बचाओ की आवाजों से नींद टूट गयी। ग्रामीण आवाज की दिशा में पहुंचे तो बस को पलटा देखा। उन्होंने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाया और शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सबको एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हालंकि घटना के बाद बस का चालक व क्लीनर दोनों घटनास्थल से फरार हो गए।
इस हादसे में घायल हुए लोगों में डंडई निवासी अशोक प्रसाद की पत्नी पार्वती देवी, बेटी शिवा रानी, प्रियंका, पुत्र दिवाकर, अभिषेक, प्रतिमा, सोनी, खुशबू, पूजा, दिनेश, लवाही की मीरा देवी व उसकी पुत्री काजल, चिनियां के राजवबांस के रिंकी, प्रियंका, सोना देवी , डोल गांव निवासी विजय साह, श्यामलाल, गढ़वा की मालती देवी, उसका पुत्र भोलू कुमार, बिहार के कैमूर जिला के सीकरी निवासी कुंती देवी, उर्मिला देवी उसका पुत्र अमित, पंकज, करके निवासी सुरेंद्र साह, पत्नी पूनम देवी , पुत्र सत्यम, रितिक, पुत्री प्रतिज्ञा, इंदू देवी, छत्तीसगढ़ के खम्हरिया निवासी अर्चना देवी, पुत्र अमन कुमार , उर्मिला देवी का नाम शामिल है। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल शिवा रानी व प्रियंका को रिम्स रेफर कर दिया गया है।