Thursday, September 17, 2026
HomeLatest Newsबड़कागांव: बीती रात पुलिस ने कुंदरू से अवैध पत्थर लदे एक ट्रैक्टर...

बड़कागांव: बीती रात पुलिस ने कुंदरू से अवैध पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त

बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान बुधवार रात्रि 8.30 बजे अवैध पत्थर लदा हरा रंग का जोन डियर एक ट्रैक्टर जब्त कर बड़कागांव थाना परिसर लाया गया। पुलिस ने आगे की करवाई के लिए बड़कागांव अंचलाधिकारी को अग्रसारित किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि कई ट्रैक्टरों से अवैध पत्थर ढुलाई की जानकारी पिछले कई दिनों से मिल रहा था।

बीती रात जब ट्रैक्टर पकड़ी गई तो अन्य ट्रैक्टरों को भी जानकारी प्राप्त हो जाने के कारण अंधेरे रात का लाभ उठाकर गाड़ी को जंगल में छिपा कर भाग निकले। तथा अवैध पत्थर ढुलाई व खनन के विरुद्ध करवाई निरंतर जारी रहेगा।वहीं अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर पकड़े जाने से पत्थर माफिया में हड़कंप मची हुई है। कार्रवाई में मुख्य रूप से एसआई अभिषेक कुमार के अलावे पुलिस जवान के सशक्त दल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular