Wednesday, April 23, 2025
HomeLatest Newsबड़कागांव : भारी वाहन नो एंट्री का कर रहे हैं उल्लंघन सड़क...

बड़कागांव : भारी वाहन नो एंट्री का कर रहे हैं उल्लंघन सड़क जाम से लोगों को हो रही है परेशानी

  • मुख्य चौक में दिन में हाइवा के आवागमन से भय का माहौल

बड़कागांव : बड़कागांव में सुबह 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रवेश निषेध है। फिर भी प्रशासन की लापरवाही के कारण हाईवा व अन्य भारी वाहन भरी आबादी वाली सड़क बड़कागांव मुख्य चौक में धड़ल्ले से प्रवेश कर जा रहा है। जिसके कारण लोगों को निरंतर सड़क जाम से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं हजारीबाग से बडकागांव आने के दरमियान हाईवा से दुर्घटनाएं भी हो रही है। लोग मौत के गाल में समा रहे हैं पशुओं की तरह रौंदे जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदूषण भी खूब फैला रहे हैं। जिसका असर ग्रामीण पर देखा जा रहा है।

दो-चार साल पूर्व सुबह शाम सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव हुआ करता था वह भी अब बंद हो गया है। जिसके कारण प्रदूषण फैल रहा है। जो कई प्रकार की बीमारियों का दावत दे रहा है। हाईवा एवं बड़े-बड़े ट्रकों के आवागमन से व्यक्तियों को जीना मुश्किल हो गया है । पिछले दिन 25 नवंबर को हजारीबाग से के एंजेल हाई स्कूल के पास हजारीबाग से बड़कागांव आ रहे हैं हाईवा ने टू व्हीलर में सवार छात्र एवं उसकी मां को अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। निरंतर घटना होने के बावजूद भी बड़े-बड़े वाहनों का बड़कागांव में आवागमन हो रहा है। जिससे लोगों को अब डर सताने लगा है की बड़कागांव एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां पर प्रखंड के दूर दराज से पढ़ने के लिए सैकड़ो विद्यार्थी लोग कोचिंग स्कूल कॉलेज साइकिल से और पैदल आते जाते रहते हैं। कहीं इस प्रकार का घटना ना हो जाए । प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि भारी वाहन नो एंट्री का शक्ति से पालन किया जाए ताकि इस प्रकार के घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular