Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : वेक्टर क्लासेस के छात्रों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक...

Barhi News : वेक्टर क्लासेस के छात्रों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण, वनभोज का उठाया आनंद

  • माउंटेन मैन दशरथ मांझी के महान कार्यों से छात्र हुए प्रेरित : दीपक गुप्ता

Barhi News : वेक्टर क्लासेस के सैकड़ो छात्र – छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बोधगया, दशरथ मांझी, नालंदा, राजगीर, पावापुरी ऐतिहासिक स्थल से रूबरू हुवे। संस्थान के छात्र सन्नी सिंह, अशीष गुप्ता, आनंद कुमार, लव कुमार, सिया गुप्ता, अनीषा कुमारी, दिव्या कुमारी, स्नेहा कुमारी ने अपने अपने ग्रुप बनाकर व्यापाक रूप में स्थल के बारे में जाना।

गहलौर घाटी में छात्रों ने एक साथ वनभोज का भी आनंद लिया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक दीपक गुप्ता ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के शैक्षणिक भम्रण से छात्रों का आत्म ज्ञान बढ़ता है और देश के सभी धर्म स्थल जाकर मूल चीजों को जानने का मौका भी मिलने के साथ भारतीय संस्कृति और सुंदर प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से छात्रों देखने का मौका मिला है। जिससे विद्यार्थियों के मस्तिक में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। दशरथ मांझी द्वार में उनके महान कार्यों से सभी छात्र बहुत प्रेरित भी हुए।

शिक्षक सुरेन्द्र मंडल ने बताया कि राजगीर के ऐतिहासिक भूमि, धार्मिक तीर्थस्थल, तीन साल पर एक बार आनेवाला बृहद मलमास मेला और खूबसूरत वादियां पर्यटकों को खूब लुभाती है, यही वजह है कि राजगीर की पहचान आज अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में है। इस पर्वत पर गौतम बुद्ध ने कई महत्वपूर्ण उपदेश दिये जिससे लेकर जापान के बुद्ध संघ ने इसकी चोटी पर एक विशाल “शान्ति स्तूप” का निर्माण भी करवाया है। मौके पर शिक्षक दामोदर शर्मा, रघुनाथ चौधरी, आर्यन गुप्ता, सदफ मेहपरा, ज्योति कुमारी व छात्र निशु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, नीतू करण देव, माही कुमारी, कल्पना कुमारी, स्मृति कुमारी, बबीता कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी,सोनू कुमार, रौनक कुमार, मनी कुमार सहित संस्थान के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular