Monday, June 9, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : RSS ने पोड़ैया गांव में कुटुंब प्रबोधन सह वनभोज...

Barhi News : RSS ने पोड़ैया गांव में कुटुंब प्रबोधन सह वनभोज कार्यक्रम का किया आयोजन

  • परिवार मजबूत होगा, तो समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा : दयानंद चौरसिया

Barhi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS की ओर से रविवार को पोड़ैया गांव में कुटुंब प्रबोधन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुटुंब संयोजक राजेंद्र केशरी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार में सामूहिकता, संस्कार और एकजुटता का संदेश देना था। इस दौरान कोडरमा सह संचालक दयानंद चौरसिया ने कहा कि परिवार समाज की बुनियादी इकाई है। अगर परिवार मजबूत होगा, तो समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को उनके महत्व से अवगत कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. बिनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और विश्वास का अभाव एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कुटुंब प्रबोधन जैसे कार्यक्रम परिवारों को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में कोडरमा सह संचालक दयानंद चौरसिया, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश केशरी, प्रभु राणा, संतोष प्रजापति, बलराम केशरी, संतोष चौरसिया, प्रदीप चंद्रवंशी, नंदकिशोर कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार केशरी, संजय यादव, नरेश यादव, बसंत यादव, अजय निषाद, बाल्मीकि प्रसाद, संतोष कुमार, पिंटू केशरी, गोविंद यादव, चंदन केशरी, स्वप्निल साहू, धर्मेंद्र प्रजापति, सुभाष बर्णवाल, और डॉ. बिनोद समेत सैकड़ों मातृशक्ति उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन वनभोज के साथ हुआ, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से भोजन कर एकता और सद्भाव का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular