Barhi News : बरही प्रखंड परिसर स्थित कृषि केंद्र में बुधवार को एकदिवसीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख मनोज रजक वा संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने किया। कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो भी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यशाला में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने रबी फसलों की देखरेख, कीट – नियंत्रण, और फसल उत्पादन में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की।
प्रमुख मनोज रजक ने किसानों को रबी फसल की बुआई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपनी आय बढ़ा सकते है। साथ ही साथ उन्होंने किसानों को नई तकनीकों को लाभ उठाने का सुझाव दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि रबी कार्यशाला का मकसद किसानों को जागरूक करना और उनकी आय को बढ़ाना है।
इस कार्यशाला में किसानों को रबी फसलों की खेती के लिए नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। मौके पर पंसस विकाश सिंह, उपेंद्र कुमार एवं मो इम्तियाज समेत दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।